Breaking News

यूपी केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में अव्वल : अमित  शाह

लखनऊ। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह ने लखनऊ को बड़ी सौगात दी। उनका अगला पड़ाव मिर्जापुर होगा। वह लखनऊ से वाराणसी जाकर मिर्जापुर पहुंचेंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री का आज का दौरा भी उत्तर प्रदेश की तैयारी परखने के साथ आगे की रणनीति को भी गति देगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने पिपरसंड में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास तथा भूमि पूजन करने के साथ ही लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ सरकार के काम को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए केंद्र सरकार की सभी 44 बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

गृहमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश की सत्ता पाने के लिए परेशान न हों विपक्षी दल
अमित शाह ने ‘यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ का किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को बनाना तो आसान होता है, लेकिन उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन बेहतर कार्यशैली का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया

गृह मंत्री ने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों के दिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भय है, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कम हुआ है। पहले का यूपी मुझे ठीक तरह से याद है। महिलाएं असुरक्षित थीं, यहां पर दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं, माफियाओं का राज था। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध तरह से जमीनों पर कब्जा करते थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि जिनको उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं, उनके कानों तक आवाज जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश में जिनको सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं, उनके कानों तक ‘भारत माता की जय’ की आवाज जानी चाहिए। भाजपा की सरकारें जातियों और परिवारों के आधार पर नहीं चलतीं, नजदीक के व्यक्तियों के लिए नहीं चलतीं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दोनों काल के कारण लम्बे समय बाद मैं यूपी की भूमि पर आया हूं। उन्होंने का कि स्व. बाल गंगाधर तिलक जी ने कहा था, आजादी मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, इस नारे ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला कर रख दी थी, मैं स्व. बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आगे की पीढिय़ां देश का मान बढ़ाएं।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस के सर्वाधिक 169 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में सफल, JEE एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जेईई मेन्स’ परीक्षा ...