Breaking News

BJP की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा…

रायबरेली: BJP सरेनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर भाजपा सरकार की उप​लब्ध्यिों को जनता तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडेय,जिला सहमीडिया प्रभारी सुसील शुक्ला, आदित्य शर्मा, आसीस बाजपेयी, रविनन्दन सिंह चौहान, सिवाकान्त द्विवेदी, राजन शर्मा, सत्यम मिश्रा, सिवम गुप्ता, रमेश बाजपेयी, सुरेश दीक्षित, सुरेन्द्र गुप्ता, राजकुमार, सोनू मिश्रा, बिन्दा दीन, कैलास बाजपेयी आदि लोगों ने भाजपा सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम संबोधित करते हुए गिरीश नारायण पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पूर्व गोरखनाथ मन्दिर के मठाधीस्वर रहते हुये गोरखपुर के पांच बार सांसद रहे है।

  • मंडल अध्यक्ष शिवप्रकास पाण्डेय ने योगी को सरल व सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुये कहा कि आज पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर चलकर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने मे जुटी है।
  • कार्यक्रम का संचालन करते हुये सुशील शुक्ला ने कहा कि समय आ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव गरीब की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनप्रिय योजनाओं का लाभ दिलाये।

BJP, जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाये

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसकी उप​लब्धियों को जनता तक पहुंचाने का ​काम किया जाये। जिससे जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी और उसके लाभ को प्राप्त करके समृद्ध बनाया जाये। जन कल्याण की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के लक्ष्य को लेकर एक एक भाजपा कार्यकर्ता को गरीब की चौखट पर पहुंचना है। भाजपा सरकार जातिवाद के रोग से मुक्त होकर विकास की धुरी पर चलकर सबका विकास करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

  • वर्तमान समय मे चौपालों के माध्यम से योजनाओं को जन जन तक भाजपा सरकार पहुंचा रही है।
  • इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर सतायु होने की कामना की।

…………….

संक्षिप्त खबरें—

1-पर्यावरण दिवस पर एसडीएम ने किया पौधरोपण

रायबरेली: लालगंज एसडीएम राकेश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तहसील परिसर मे पौध रोपण कर पर्यावरण संतुलित बनाये रखने का संदेश दिया। एसडीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं जीवनशैली का प्रकृति और पर्यावरण के साथ सदियों पुराना गठजोड़ रहा है। पेड़ पौधे, नदियां और जैव संपदा को पूजना एवं उनका संरक्षण करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। एसडीएम ने कहा कि बरगद, पीपल, नीम आदि सदियों से इस धरा को हरा भरा बनाते रहे है।

  • उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता के दौड में लोग वृक्ष लगाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
  • जिस पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि वृक्ष रहेंगे तभी जीवन सुरक्षित रहेगा।

2-तहसील दिवस में आई 63 शिकायतों में 5 का निस्तारण

रायबरेली: उपजिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस लालगंज में कुल 63 शिकायतें आईं। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 21 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रही, राजस्व की 15, विकास की 13 व अन्य विभागों की 14 शिकायतें आई। जिनमें से राजस्व की तीन, विकास व अन्य विभाग की एक-एक शिकायत का निस्तारण किया गया।

यह खबर भी देखें—Sunanda Pushkar: मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर आरोपी

 

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...