Breaking News

कृषि आय दोगुनी करने के कदम

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को समाज सेवा का लंबा अनुभव रहा है। प्रारंभ से ही वह कृषि किसान,महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे विषयों पर गम्भीरता से प्रयास करती रही है। राज्यपाल के रूप में भी वह इन विषयों को उठती है। नई शिक्षा नीति से लेकर नए कृषि कानूनों पर उनके बिल्कुल स्पष्ट विचार है।

वह इनको किसानों विद्यार्थियों के लिए नए अवसर के रूप में मानती है। इसके साथ ही वह स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की प्रेरणा देती है। आगरा में आनंदी बेन पटेल ने कृषि कानूनों को सराहनीय बताया।

किसानों को मिले अधिकार

राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने कृषकों को मण्डी से निजात दिलायी है। इसे समाप्त नहीं किया गया। इसके साथ ही अब किसान अपनी फसल को अपनी इच्छानुसार जहां चाहे वहां अधिक से अधिक दाम पर बेंच सकतें हैं। सरकार किसान हित में तरह तरह की योजनायें संचालित कर रही है। जिसके अन्तर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र,बीज तथा फसल बीमा आदि की योजना भी प्रारम्भ की गई है।

जैविक कृषि पर बल

आनंदीबेन पटेल ने कृषकों से जैविक खेती को अपनाने पर बल दिया। कृषि क्षेत्र में भी महिलाओं को जोड़ने की अपेक्षा की,जिससे वह भी अपना सहयोग देकर जीवन स्तर को ऊपर उठा सकें और बराबर की हकदार बन सकें। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में कृषकों के साथ बैठक के दौरान कृषकों से कृषि क्षेत्र में और अधिक उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जब कृषि लागत कम होगी तो आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कृषकों से जैविक खेती अपनाने पर बल देते हुए कहा कि अधिक उर्वरक के प्रयोग से आज के समय में कई प्रकार की बीमारियों का बढ़ना शुरू हुआ है, जो समाज के लिये कलंक है।

इससे छुटकारा पाने के लिये जैविक खेती को बढावा दिया जाय। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में कृषकों के साथ बैठक के दौरान कृषकों से कृषि क्षेत्र में और अधिक उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जब कृषि लागत कम होगी तो आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कृषकों से जैविक खेती अपनाने पर बल देते हुए कहा कि अधिक उर्वरक के प्रयोग से आज के समय में कई प्रकार की बीमारियों का बढ़ना शुरू हुआ है,जो समाज के लिये कलंक है। इससे छुटकारा पाने के लिये जैविक खेती को बढावा दिया जाय।

स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहन

राज्यपाल ने आगरा भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत औद्योगिक आस्थान शास्त्रीपुरम, सिकन्दरा स्थित स्टोनमैन क्राफ्ट इण्डिया का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोन वर्क के उत्पादों का अवलोकन करते हुए उसकी बारीकियों के बारे में संस्थान के प्रबन्धक से जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल स्टोन वर्क के उत्पादों से काफी प्रभावित हुईं और इन कार्यों की प्रशंसा भी की।

स्वयं सहायत समूह को प्रेरणा

राज्यपाल ने सर्किट हाउस,आगरा पर स्वयं सहायता समूह की महिला लाभार्थियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान महिलाओं से संवाद करते हुए उनके द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने केनरा बैंक द्वारा दो करोड़ छिअत्त्तर लाख एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उन्यासी लाख रूपये का स्वयं सहायता समूहों को स्वीकृत ऋण का चेक प्रतीक स्वरूप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया।

राज्यपाल को सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक के दौरान महिलाओं ने बताया कि समूह के माध्यम से होने वाली आय से परिवार की आय में वृद्धि के साथ-साथ समाज में सम्मान भी बढ़ा है और वह बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में सक्षम हुई हैं। पहले कोई अवसर नहीं मिला,जब स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें अवसर मिला तो आगे बढ़ने का मौका मिला तथा अब आत्मविश्वास भी बढ़ा है। समूह गठन से समाज में एकता और समरसता का भाव भी पैदा होता है।

स्वास्थ्य संबन्धी सन्देश

आनंदीबेन पटेल ने आज आगरा में चिकित्सकों के साथ बैठक के दौरान टीबी रोग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि टीबी को समाप्त करने के लिये कार्यक्रम को जन आन्दोलन का रूप दिया जाय,जिससे इसे पूर्णतः समाप्त किया जा सके। उन्होंने इस कार्य में आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया,जिससे वह घर की महिलाओं के बीच जाकर जांच आदि अच्छे से कर सकेंगी और कुपोषित बच्चों व महिलाओं की भी जानकारी हो सकेगी। जब कुपोषण से मुक्ति भी आवश्यक है। इस कार्य में समूह की महिलाओं को भी जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने समूह की महिलाओं के ग्रुप बनवाकर कैंसर की जांच कराने को भी कहा।

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में प्रेग्नेंट युवती की जटिल हार्ट सर्जरी

मुरादाबाद। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्ट की सर्जरी करके तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डॉक्टर्स ने ...