Breaking News

अवध विवि में छात्रों को प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 से परिचित कराया गया 

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग में प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संन्दर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दो सौ से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

अवध विवि में छात्रों को प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 से परिचित कराया गया 

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो आशुतोष सिन्हा ने विकसित भारत के सन्दर्भ में विभिन्न आयामों से छात्रो को वृहद् जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को भारत केा कैसे विकसित बनाया जाये इसके बारे मे सोचने के लिए पे्ररित किया।

अविवि के विद्यार्थी पायथन प्रोग्रामिंग एवं वेब सिक्योरिटी से प्रशिक्षित हुए

गोष्ठी में अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास के प्रो विनोद श्रीवास्तव ने छात्रों के विकसित भारत 2047 में पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया।

अवध विवि में छात्रों को प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 से परिचित कराया गया 

कार्यक्रम में प्रौढ़ एवं शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ सुरेन्द्र मिश्र, इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी व इंजीनियर साम्भवी मुद्रा शुक्ला ने छात्रो को विकसित भारत 2047 से रूबरू कराते हुए फार्म को सबमिट करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में डाॅ प्रिया, डाॅ रीमा, डाॅ सरिता सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: छात्र रजनीश शर्मा को एडोब में इंटर्नशिप का ऑफर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय (Engineering and Technology Faculty) के कंप्यूटर साइंस ...