Breaking News

पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचे: कमलेश श्रीवास्तव

• भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है जनसामान्य को जागरूक करना।

अयोध्या। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा महानगर के चार स्थानों में पहुंची। कर्पूरी ठाकुर वार्ड वार्ड की यात्रा के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव रहे। इस दौरान भारत को विकसित करने तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया।

पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचे: कमलेश श्रीवास्तव

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सम्पर्क और संवाद है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद तथा वे पात्र व्यक्ति जो किन्ही कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित है उनसे सम्पर्क कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ जनसमान्य को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ मिल सके।

पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचे: कमलेश श्रीवास्तव

कर्पूरी ठाकुर वार्ड की यात्रा में मुख्य रूप से उपसभापति नगर निगम जय नारायण सिंह रिंकू, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्या, रवि सोनकर, सचिन सरीन, वरुण चौधरी, नागेश प्रताप सिंह, सूरज सोनकर, पवन मौर्य पार्षद विकास कुमार मौजूद थे।

👉अवध विवि में छात्रों को प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 से परिचित कराया गया 

दूसरी यात्रा चौधरी चरण सिंह वॉर्ड में पहुंची। यात्रा में अयोध्या मंडल यात्रा के संयोजक मुकेश तिवारी पार्षद, खुशीराम पंडित, लक्ष्मण वर्मा मौजूद थे।

पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचे: कमलेश श्रीवास्तव

ग्रामीण क्षेत्र में मड़ना की यात्रा में संयोजक दिनेश मिश्रा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, महानगर मंत्री विपिन सिंह बबलू, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध विश्वकर्मा ने जनता से संवाद किया। चौथी यात्रा ताहीरपुर बरौली पहुंची। जहां भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों से सम्पर्क किया। इस दौरान भारत को विकसित करने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सदन में मोदी-राहुल की जंग में कौन पड़ा भारी, क्या नेता प्रतिपक्ष पर कड़ी कार्रवाई की है तैयारी?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के सामने आने के साथ ही यह साफ हो गया ...