Breaking News

स‍नी ल‍ियोन बनी मां, नहीं अपनाया शाहरुख आम‍िर वाला रास्‍ता

बॉलीवुड में जहां सरोगेसी से पैरेंट्स बनने का चलन बढ़ा है। वहीं एक्‍ट्रेस सनी ल‍ियोन ने महाराष्ट्र के लातूर से एक 21 महीने की बच्‍ची गोद लेकर सबको हैरान कर द‍िया है। ऐसे में जहां सोशल मीड‍िया पर कुछ लोग सनी का मजाक बना रहे हैं वहीं बड़ी संख्‍या में लोग तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है क‍ि सनी ने आम‍िर, शाहरुख की तरह सरोगेसी न अपनाकर क‍िसी बच्‍ची को गोद ल‍िया है। हालांक‍ि सनी कोई पहली सख्‍श नहीं हैं। उनसे पहले ये स‍ितारे भी बेटी गोद ले चुके हैं…

रवीना टंडन:
एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने शादी से पहले ही दो बच्‍च‍ियों पूजा और छाया को गोद लिया था। उसके बाद उन्‍होंने 2004 मे रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। ज‍िसके बाद उन्‍हें एक बेटा और एक बेटी हुई।

मिथुन चक्रवर्ती:
बॉलीवुड मे डिस्‍को डॉन्‍सर मिथुन चक्रवर्ती ने 1979 मे योगिता बाली से शादी की थी। तीन बेटे होने के बाद भी एक बेटी की चाहत थी। जि‍सके बाद उन्‍होंने एक अनाथ बच्‍ची इशानी को गोद ल‍िया।

सुष्मिता सेन:
मिस यूनीवर्स और बॉलीवुड की मशूहर एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ने 25 साल की उम्र में रिने को गोद लिया था। इसके बाद 2009 में सुष्मिता ने तीन महीने की अलीशा को गोद लिया। वह दोनों बेट‍ियों को बहुत प्‍यार करती हैं।

सलीम खान: 
बॉलीवुड सेलेब्‍स सलीम खान ने भी एक बेटी को गोद ल‍िया। इन्‍होंने मुंबई मे फुटपाथ के पास मरी पड़ी एक महिला के पास से बेटी अर्पिता को गोद लिया था। आज अर्पिता की शादी भी हो चुकी है।

नीलम कोठारी:
एक्‍ट्रेस नीलम कोठारी का नाम भी इस ल‍िस्‍ट में शाम‍िल है। नीलम ने समीर सोनी से साल 2011 में शादी के बाद एक सात महीने की बच्‍ची को गोद लिया। उनकी बच्ची का नाम अहाना है।

दिबाकर बनर्जी: 

डॉयरेक्‍टर दिबाकर बनर्जी ने भी बच्‍ची को गोद लि‍या था। इन्‍होंने बेटी का नाम इरा रखा। द‍िबाकर इरा को बहुत प्‍यार करते हैं। वह अक्‍सर अपनी बच्‍ची इरा के साथ मस्‍ती करते हुए नजर आते हैं।

निखिल अडवाणी:
फ‍िल्‍ममेकर निखिल अडवाणी ने भी एक बच्‍ची को गोद लिया। वह अपनी बेटी को बहुत प्‍यार करते हैं। वह एक अच्‍छे प‍िता की भूम‍िका में अपने बि‍जी शेड्यूल से समय निकालकर बेटी को देते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

‘बजरंगी भाईजान 2’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तैयार लेकिन यहां फंस रहा पेंच

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, जिसके ...