Breaking News

स्वतंत्र देव का अध्यक्ष बनना तय

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज यानी गुरुवार को होगा। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। वैसे तो किसी अन्य के अभी तक मैदान में न आने पर नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। इसके इतर जरूरत पडने पर 17 जनवरी को मतदान व मतगणना होगी।

भाजपा उत्तर प्रदेश के नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह निर्वाचित होने के लिए आज अपना नामांकन करेंगे। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि का मकर संक्रांति तक इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन श्गोपालश् ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में दोपहर दो से शाम चार बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम पांच से छह बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। नाम वापसी के बाद यदि आवश्यक हुआ तो 17 जनवरी को पार्टी के राज्य मुख्यालय में सुबह नौ से 11 बजे तक मतदान होगा। 11 बजे के बाद मतगणना होगी।
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी गुरुवार को शुरू होगी। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल होगा। शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय परिषद के लिए एक सदस्य चुना जाएगा। इसमें भी 80 से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।

 

About Samar Saleel

Check Also

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, प्रदूषण के मामले में ये है भारत की रैंकिंग

स्विस ग्रुप आईक्यू एयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देशी की राजधानियों की ...