Breaking News

सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोड़ें- स्वतंत्र देव

• कटेहरी विधानसभा के चाचिकपुर में हुआ भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन

अम्बेडकरनगर। भाजपा द्वारा वर्तमान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान की शुरुआत बीते 2 सितंबर से हो चुकी है। इसी कड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू द्वारा बीजेपी के सदस्य्ता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कटेहरी विधानसभा के ग्राम चाचिकपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।

सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोड़ें- स्वतंत्र देव

मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान जनपद इतिहास बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव की तरह सदस्य बनाने का भी कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस दौरान मंत्री ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू के सदस्यता कटेहरी विधानसभा के चाचिकपुर गांव में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हजारों लोग सदस्य बने।

Please also watch this video

सदस्यों का नवीनीकरण कराया गया । बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद एक बार फिर सुधीर सिंह भावुक हो गए। उन्होंने बीजेपी का सदस्य बनने को भाग्यशाली माना है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार जलशक्ति मंत्री ने अपने हाथों से बीजेपी की सदस्यता दिलायी है। उन्होंने सदस्यता अभियान को बीजेपी के विस्तार का प्रमुख कार्यक्रम बताया है। सदस्यता अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता नए लोगों को पार्टी से जोड़ रही है।

सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोड़ें- स्वतंत्र देव

कार्यकर्ता जनपद के एक हजार से ज्यादा बूथों पर पहुंचे हुए हैं। घर-घर दस्तक देकर नए सदस्य बना रहे है। बीजेपी ने सभी पदाधिकारियों को सदस्य बनाने के लिए अलग अलग टारगेट दिया है। विधायक और अन्य को सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। जलशक्ति मंत्री ने करीब एक हजार लोगो को मिस्ड कॉल करवाकर सदस्य बनाया। इस दौरान मंत्री ने उपचुनाव को लेकर कहा कि आगामी दिनों में कटेहरी विधानसभा में उप चुनाव होने वाला है।

सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा से जोड़ें- स्वतंत्र देव

सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, पूर्व प्रमुख भीटी अम्बिका सिंह, मलखान सिंह, रानावीर सिंह प्रमुख भीटी प्रतिनिधि, शिव प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान शारदा वर्मा, राम कुमार, ओमकार वर्मा, इंदल भारती, अतुल सिंह, अशोक सिंह, निर्भय सिंह, प्रफुल्ल सिंह आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

लखनऊ। अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें ...