Breaking News

कैब को गरीब के खिलाफ बताने वाले अखिलेश ने कहा:’देश प्रेम के बहाने अब किसी को गुमराह…’

अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून को गरीब के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश प्रेम के बहाने अब किसी को गुमराह नहीं किया जा सकेगा। जो सत्ता में है उनसे देश बचाना है, पूरी जनता खिलाफत में है।

गरीब अपनी और अपने पूर्वजों की नागरिकता कहां से प्रमाणित कर पाएगा। भाजपा सरकार लोगों को भटकाने का काम करती है, इससे सावधान रहना हैं।

सपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा का स्वागत करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा की चर्चा पूरी दुनिया में है।

पहले ‘ठोक दो’ तो गनीमत थी अब तो कम्बल चोरी तक बात पहुंच गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब डंके की चोट पर खबर आ रही है कि उनकी अर्थ व्यवस्था की ढपली फट गई है। अब कुछ बचा नहीं है। जनता जागरूक है और वह सरकार से ऊपर होती है।

यशवंत सिन्हा के साथ मशहूर अभिनेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा, समाज विज्ञानी जार्ज मैथ्यू और शेतकारी जागर मंच के प्रशांत गांवडे भी मौजूद थे।

About News Room lko

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...