Breaking News

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने स्वामीनाथन के निधन पर जताया शोक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, “प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक, थिरु एम.एस. स्वामीनाथन के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ।

स्थायी खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उनके अग्रणी काम का दुनिया भर में गहरा प्रभाव पड़ा है। मैं उनके साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखूंगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और वैश्विक विज्ञान समुदाय के साथ हैं।”

पद्मभूषण डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन का गुरुवार सुबह 11.20 बजे उनके चेन्नई स्थित आवास पर निधन हो गया।

वह एक प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे जिन्हें स्थायी खाद्य सुरक्षा में अग्रणी कार्यों का श्रेय दिया जाता है।

डॉ. स्वामीनाथन हरित क्रांति के वास्तुकारों में से एक थे – एक ऐसा कार्यक्रम जिसने रासायनिक-जैविक प्रौद्योगिकी के अनुकूलन के माध्यम से चावल और गेहूं के उत्पादन में भारी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया।

वह 2007 से 2013 तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे और उन्होंने भारत में कृषि और खेती से संबंधित कई मुद्दों को उठाया था।

About News Desk (P)

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...