Breaking News

महिला काशी दर्पण संस्था का तीज उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

वाराणसी: महिला काशी दर्पण संस्था का तीज उत्सवमहिला काशी दर्पण संस्था का तीज उत्सव का कार्यक्रम कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में हुआ सम्पन्न। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया की तीज हमारे हिन्दुओं के धार्मिक और पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है, जिसमें देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में अपनाया था। तभी से हमारे यहाँ महिलाये तीज में अपने साजन के लिए सोलह श्रृंगार करती है पायल, बिछिया, मेहदी आलता फूलों से अपना श्रृंगार करती है।

महिला काशी दर्पण संस्था का तीज उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

आज की थीम “रजवाड़ा ‘ है जिसमें हमारी सचिव शालिनी अग्रवाल महारानी बनकर बगीचे में अपनी सखियों संग झूला झूलकर हर्षित हो रही है। सब सखियां रंग विरंगे परिधान में बगीचे का आनंद ले रही है।

हमारी फाउन्डर मीनाक्षी अग्रवाल सबको देखकर प्रफुल्लित हो रही है और सबको तीज की बधाइयाँ दे रही है। संस्था की अध्यक्षा शिखा की उपस्थिति में नुपूर, मोनिका, संगीता, रश्मि, नेहा, कविता ,शगुन, स्वेता सम्मिलित रही कार्यक्रम के दौरान मजेदार व्यंजनों का सदस्यों ने लुत्फ़ उठाया। मुख्य संचालन हिमा रस्तोगी, संगीता गुप्ताने अपने नये अंदाज में किया। संस्था की सभी सदस्यों ने महारानी की तरह सज-धजकर नृत्य किया

About reporter

Check Also

स्पेस एजुकेशन हब बनाने के प्रयास

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन पर अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा संवर्द्धन कार्यक्रम ‘आविष्कार‘ ...