अक्सर कई नए शादीशुदा जोड़े ये सोचते हैं कि हनीमून को मजेदार व यादगार बनाने के लिए उन्हें इंडिया के बाहर ही जाना चाहिए। वहां पर उनका हनीमून बेहद खास होगा। कई बार इसके लिए वे विदेशों की खूबसूरत जगहों को खोजने में परेशान भी होते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। भारत में भी हनीमून पर जानें की बेहद खूबसूरत जगहें है। जहां जाकर वे अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। आइए जानें इंडिया के वो 10 खूबसूरत ब्यूटीफुल हनीमून डेस्टिनेशन.
कुर्ग:
कुर्ग कर्नाटक के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। कपल्स के लिए यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। पहाड़ों और घाटियों वाले इस इलाके में शाम का समय दिल को छू लेने वाला होता है।
उदयपुर:
उदयपुर राजस्थान का एक नगर एवं एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर महलों और झीलों के बीच नए साथी के साथ समय बिताने का अपना एक अलग ही मजा होगा। यहां राजसी ठाठ के साथ खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं।
तवांग:
अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग अपनी रहस्यमयी और जादुई खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि यहां का वातावरण बेहद शांत हैं। शांत वातावरण पसंद करने वाले कपल्स के लिए यह बेस्ट है।
केरल:
भारत के खूबसूरत पयर्टन स्थलों में केरल का नाम न आए ऐसा हो ही नही सकता है। हनीमून कपल्स के लिए यह जगह और भी ज्यादा खास है। यह नारियल, बेकवॉटर, संस्कृति और परंपराओं का गढ़ माना जाता है।
अंडमान निकोबार:
अंडमान निकोबार भी हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट जगह है। यह जगह भी बेहद रोमांटिक और शांत मानी जाती है। अंडमान निकोबार सुन्दर समुद्री तटों और स्कूबा ड्राइविंग के लिए कुछ ज्यादा ही फेमस है।
गोवा:
गोवा भी पानी की लहरों को समेटे समुद्री तटों, वॉटर स्पोटर्स एडवेंचर, चर्च और नाइट लाइफ काफी फेमस हैं। हनीमून कपल्स को समुद्र की लहरों के साथ ही अपने साथी की फीलिंग्स को जानने का मौका मिलता है।
कश्मीर:
बड़ी संख्या में हनीमून कपल कश्मीर यानी कि ‘धरती का स्वर्ग’ को सबसे पहले चुनते हैं। यहां की हसीन वादियों में रोमांस का एक अलग ही मजा होता है। जिससे साफ है कि हनीमून के लिए कश्मीर बेहद खास है।
मनाली:
मनाली भी भारत में एक रोमांटिक जगह मानी जाती है। यहां पर चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई चोटियां, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक के अनोखे नजारे देखकर हनीमून कपल्स को काफी अच्छा फील होगा।
दार्जिलिंग:
हनीमून के लिए कपल्स दार्जिलिंग का भी चुनाव कर सकते हैं। दार्जिलिंग डेस्टिनेशन इतना खूबसूरत है कि इसे ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। यह भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है।
शिमला:
शिमला जाने के बाद हनीमून यादगार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हिमालय की गोद में बसे शिमला में सर्दियों में यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। बर्फ से ढकी वादियों के बीच साथी का साथ और सुहावना लगता है।