Breaking News

महाराष्ट्र के बाद हरियाणा से भी कांग्रेस को मिली बुरी खबर, इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजा 24 अक्टूबर को आएगा। जहां दोनों राज्यों में भाजपा ने कमर कस ली है वहीं कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके मिलते जा रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में संजय निरुपम बागी सुर के बाद कांग्रेस को अब हरियाणा से बुरी खबर मिली है। गौरतलब है कि हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर बांटे जा रहे टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि अशोक तंवर की काफी दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तनातनी चल रही थी। जिसका खामियाजा चुनाव प्रचार में भी देखने को मिल रहा है।

इस तनातनी के बीच हाल ही में अशोक तंवर से प्रदेश की कमान छीनकर कुमारी शैलजा को दी गई है। हरियाणा में बीच चुनाव के बीच अशोक तंवर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

बता दें कि अशोक तंवर ने पार्टी की नई प्रदेश प्रधान कुमारी सैलजा पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में उन्होंने पार्टी में मिले सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और बीते दिन ही उन्हें स्टार प्रचारक घोषित किया गया था। लेकिन शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए तंवर ने पार्टी ही छोड़ दी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

तीन मिनट की भगदड़ में मौत का तांडव, सरकारी अमला समझ ही नहीं पाया कितना बड़ा है हादसा

हाथरस:  साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने आने वाले अनुयायियों को तनिक ...