Breaking News

नगर निगम : सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से किया गया लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम : सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से किया गया लागू

 

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-

ज़ोन-01 में अभियान के तहत 150 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 1 लाख 22 हज़ार रुपये जुर्माना वसूला किया गया।

जोन-02 में अभियान के तहत 62 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 22700 रु का जुर्माना वसूला गया।

जोन-03 में अभियान के तहत 20 किलो प्रतिबंधित प्लस्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 38000 रु का जुर्माना वसूला किया गया।

जोन-04 में अभियान के तहत 42 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 43000 रु का जुर्माना वसूला गया।


जोन-05 में अभियान के तहत 13 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 4000 रु जुर्माना वसूल किया गग।

ज़ोन-06 में अभियान के तहत 8 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 16000 रु का जुर्माना वसूला गया।

ज़ोन-07 में अभियान के तहत 24 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 68000 रु का जुर्माना वसूल किया गया।

ज़ोन-08 में अभियान के तहत 65 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 69400 रु का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 384 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर लगभग 3,83,100 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...