Breaking News

सरोजिनी नगर सीट पर, जिसका समीकरण फिट, वही प्रत्याशी हिट

लखनऊ। सरोजिनी नगर (170) विधान सभा सीट लखनऊ जिले के शहरी क्षेत्र में आती है। यह मोहनलालगंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। सरोजनीनगर लखनऊ का औद्योगिक इलाका है। लखनऊ एयरपोर्ट इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। उप्र की 17 वीं विधानसभा के लिए यहां से भारतीय जनता पार्टी से स्वाति सिंह निर्वाचित हुईं।

जिसका समीकरण फिट, वही प्रत्याशी हिट

सरोजनी नगर विधान सभा एक ऐसी सीट हैं, जहाँ दलित और ओबीसी भारी संख्या में हैं। वहीं, ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य वोटर भी हैं। यहाँ की सीट उसी के खाते में आती हैं जिसका समीकरण फिट होता हैं जैसे सवर्ण-ओबीसी और सवर्ण-दलित, जो की बहुत ही ज्यादा हिट हुआ है। ये वो सीट है जहाँ पर ग्रामीण वोटर ज्यादा हैं। हालाँकि, अब इस सीट पर शहरी वोटरों की संख्या भी बराबर बढ़ रही हैं।

स्वाती सिंह योगी कैबिनेट में मंत्री हैं, 23 साल बाद भाजपा जीती इस सीट पर 

23 साल बाद भाजपा इस सीट पर जीती। स्वाती सिंह योगी कैबिनेट में मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में इन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग यादव को 34,179 मतों के अंतर से हराया था। कुल 2,90,847 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। सरोजनी नगर की इस सीट पर शहरी और ग्रामीण दोनों वोटर बराबर हैं। दलित और ओबीसी मत निर्णायक होते हैं।


विधानसभा क्षेत्र संख्या-170 सरोजनी नगर सीट पर 2017 के चुनाव में ये था नतीजा
भाजपा प्रत्याशी स्वाति सिंह चुनाव जीत कर विधायक बनीं। उन्होंने, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार, अनुराग यादव को 34179 वोटों से हराया था। स्वाति सिंह को 1,08,506 वोट मिले थे। इस सीट पर कुल मतदाता 3 99,035 हैं और मतदान हुआ 2,90,847।

About reporter

Check Also

दो-दिवसीय डा जगदीश गांधी मेमोरियल मूट कोर्ट कान्क्लेव का भव्य समापन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर प्रथम कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय डा जगदीश ...