Breaking News

फिल्म केदारनाथ का पहला लुक जारी

अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ का पहला लुक जारी हुआ है। इस लुक में वह पहाड़ों के बीच हाथ में छाता पकड़े खड़ी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी।
उन्होंने यहां एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें निर्देशक के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री सारा अली खान बैठी हुई थीं। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट उत्तराखंड से मुंबई लौट चुकी है। अभिषेक कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, बेहद आशा और उत्साह के साथ हम मुंबई लौट चुके हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी।

About Samar Saleel

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...