Breaking News

युवा रालोद : महानगर अध्यक्ष विनीत सिंह की अध्यक्षता में प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

लखनऊ। युवा राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर युवा रालोद के महानगर अध्यक्ष विनीत सिंह की अध्यक्षता में प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा युवा रालोद के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल एडवोकेट का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अम्बुज पटेल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डाॅ. मसूद अहमद को स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र भेंट किया। समारोह कार्यक्रम का संचालन अश्विनी प्रताप सिंह ने किया।

युवाओं रालोद कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य टिका है और वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश का युवा वर्ग आक्रोश में है क्योंकि सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मा. जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने के लिए युवा वर्ग आगे आये और जनविरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दे।

युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिस विश्वास के साथ चौधरी साहब ने मुझे पुनः युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है उसी प्रकार मैं अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूँगा। उन्होंने कहा कि सचमुच यदि देश का युवा वर्ग एकजुट हो जाए तो उस देष को समृद्व और उन्नत होने से कोई नहीं रोक सकता। आज हम सभी को संकल्प लेना है कि प्रदेश के युवाओं की हर समस्या के निदान के लिए मा. जयंत चैधरी के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हम हर सम्भव प्रयास करेगे।

समारोह में वसीम हैदर, संतोष यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, बी.एल. प्रेमी, रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, प्रीति श्रीवास्तव, अनीता यादव, अनिल पटेल, रिंकू पाण्डेय, सुमित सिंह, सूरज, मनोहर मौर्या, रिजवाना, अखिलेश यादव, देवनारायन शर्मा, पवन गुप्ता, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा, विनय वर्मा, नदीम खान, एस.पी. पाण्डेय, विजय चौधरी, नितिन दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...