Breaking News

लायंस क्लब का वीरांगना सम्मान समारोह

लायंस क्लब में महिलाओं की भागीदरी पर विशेष बल दिया जाता है। सेवा कार्यो में उनका सहयोग निर्धारित रहता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में लायंस क्लब बसुंधरा के सहयोग से वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इसी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढाने में सहयोग का आह्वान किया गया। इसमें लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि थी। उंन्होने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं होती। उन्हें परिवार में बराबरी का सम्मान व आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की पत्नी प्रोजयलक्ष्मी शर्मा थी। उंन्होने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रूहेला ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया। वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल शेखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह की संयोजक लायंस क्लब वसुंधरा की रीता सिंह थी। संचालन सविता सिंह ने किया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य ,खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

रिपोर्ट- डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Aditya Jaiswal

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...