Breaking News

जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम अब होगा भारत माता चौक

जम्मू नगर निगम ने प्रस्ताव पारित कर जम्मू के मध्य स्थित ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया है। जम्मू नगर निगम ने पिछले जम्मू शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 75 में से 43 वार्ड जीते थे।

जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया को बताया, हर साल जब भी यहां स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण होता है, तो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। इससे लोगों के नाम बदलने की इच्छा का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि, 6 सितंबर को सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन वह स्थगित हो गया था। इस बार इसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इसी तरह सर्कुलर रोड चौक का नाम अटल चौक रखा गया है। शहर के केन्द्र में स्थित यह चौराहा जम्मू का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र है।

जम्मू नगर निगम ने नामों के बदलाव की घोषणा करने के लिए एक साइन बोर्ड लगाया है। बता दें कि यह भीड़-भाड़ वाला चौक हमेशा से राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। अतीत में कई प्रमुख राजनेताओं ने इस चौक पर भाषण दिए हैं। इसके अलावा यह जम्मू की उन प्रमुख जगहों में से भी एक है, जहां स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्‍यक्षों एवं ...