Breaking News

दरोगा ने लड़कियों पर उड़ाये नोट

शाहजहांपुर। खुदागंज में इन दिनों रामलीला मेला चल रहा है। यहां मेले में डांस पार्टी भी लगी है। इस डांस पार्टी में बड़ी दूर दूर से लोग आ रहे हैं। शराब के नशे में धुत होकर वह डांस करने वाली लड़कियों पर नोटों की बारिश कर रहे हैं, साथ ही अभद्रता भी करते हैं। डांस पार्टी में भीड़ भी खूब उमड़ रही है। इस दौरान लड़कियों को डांस करते हुए देख कर लोग भी अपना आपा खो दे रहे हैं। एक दिन तो एक दरोगा भी शराब के नशे में धुत होकर कई बार नाचा।

खुदागंज कस्बे में हर साल

खुदागंज कस्बे में हर साल की तरह इस बार भी रामलीला मेला हो रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की एक ओर लीला चलती है, वहीं दूसरी ओर मर्यादाओं को तार-तार होता हुआ डांस पार्टी में देखा जा सकता है। यहां तो डांस के दिवानों का हाल देखने वाला होता है। वह क्या नहीं करते हैं। डांस करती लड़कियों के सामने हर किसी की यह कोशिश रहती है कि वह बेहद ताकतवर, बेहद पैसे वाला है। यही वर्चस्व दिखाने के लिए लोग अपना आपा तक खो दे रहे हैं। नोटों की बारिश की जा रही है। डांस कर अपना भी जलवा दिखाया जा रहा है।
डांस देखने आने वालों में 90 प्रतिशत तो शराब के नशे में होते हैं। मेले में सबसे ज्यादा भीड़ भी डांस पार्टी में ही जुट रही है। फिल्मी गानों पर नाचती लड़कियों को देख कर एक दिन तो एक दरोगा भी मचल उठा। उसने कई बार डांस किया। लोगों ने दरोगा के डांस का आनंद लिया। दरोगा शराब के नशे में था। उसे यह पता नहीं था कि उसका कोई वीडियो भी बना रहा है। बाद में व्हाटस एप ग्रुपों पर नाच रहे दरोगा का वीडियो खूब वायरल हुआ। दरोगा वर्दी में नहीं था। वह एक टीशर्ट पहने हुए था, इसलिए वह कम ही लोगों की नजर में आ सका।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...