Breaking News

पाक सेना को एक बार फिर LoC पर अपनी फायरिंग का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा, हुआ ये…

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। LoC पर पाकिस्तानी सेना ने अपनी फायरिंग का बड़ा खामियाजा भुगता है। पाक सेना सीमा पार से लगातार गोलीबारी कर रही है।जिसका करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जहां उसके दो सैनिकमार गिराए हैं, वहीं 5 से 6 के घायल होने की खबर है। सेना की कार्रवाई में पाक की कई चौकियों को भारी नुक्सान होने की खबर है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को पूर्वान्ह्र लगभग साढ़े 11 बजे हाजीपीर क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने कुछ गोले भी दागे जो नागरिक क्षेत्रों में गिरे जिससे दो नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रामपुर सेक्टर के निकट भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दागे गए गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। इनमें से चुरुनंदा गांव निवासी महिला नसीमा(23) की बाद में मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना इस संघर्षविराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है।

About News Room lko

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...