Breaking News

महिला कर्मचारी से हुई अभद्रता को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सतांव/रायबरेली। बुधवार की शाम सतांव ब्लाक कार्यालय परिसर मे चन्दवल प्रधान रत्ना के पति देवनारायण व बेटे विनय से चन्दवल की ग्राम पंचायत अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव के बीच किसी मामले को लेकर बहस हुयी। आरोप लगा कि देवनारायण व विनय, महिला ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता व असभ्यता पूर्ण व्यवहार किया और खुद को 36 इनकाउन्टर करने का हीरो बताते हुये जान माल की धमकी दी। पीड़ित महिला कर्मचारी ने, अपने साथ हुये दुर्व्यवहार की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से गुरुबख्शगंज पुलिस को दी।

यद्यपि पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी नहीं दर्ज की, लेकिन पीड़ित महिला कर्मचारी के साथ समूचे ब्लाक के करीब एक सैकड़ा कर्मचारी लामबन्द हो गये। इन कर्मचारियों ने गुरुवार को ब्लाक कार्यालय में एकत्र होकर पुलिस और पुलिस कर्मी प्रधान पति के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया नारेबाजी की और काम बन्द रखा। सताँव ब्लाक कार्यालय में कर्मचारियों के आन्दोलन की जानकारी मिली तो जिला विकास अधिकारी मौके पर पहुँच गये। पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने के आरोप लगने लगे तो लालगंज के पुलिस उपाधीक्षक भी ब्लाक कार्यालय जा धमके।

खण्ड विकास अधिकारी राजेश सिंह के साथ बैठकर दोनो अधिकारियों ने घटना की हकीकत परखी और बाद गुरुबख्शगंज की महिला थानेदार के माध्यम से आरोपी देवनारायण व विनय कुमार को बुलवाया गया। उनके साथ चन्दवल प्रधान रत्ना भी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रधान पति देवनारायण और विनय ने अधिकारियों के समक्ष अपनी गलती स्वीकार की। बाद में ब्लाक के सभी कर्मचारियों के सामने देवनारायण व विनय ने संयुक्त रूप से पीड़ित महिला कर्मचारी श्रुति श्रीवास्तव से माफी माँगी। देवनारायण ने श्रुति को अपनी बेटी जैसी बताया और लिखित रूप से माफीनामा दिया। इस पर श्रुति ने अपनी शिकायत वापस लेते हुये दोनों को क्षमा कर दिया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

देर रात प्रयागराज-नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की, अब हालात सामान्य

अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन (Aligarh Railway Station) पर प्रयागराज एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में ...