Breaking News

बेटा छीन पत्नी को घर से भगाया, फिर चार बच्चों का कत्ल कर फंदे से लटका पति

शाहजहांपुर। के गांव मानपुर चचरी में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाले बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। बृहस्पतिवार को सुबह आरोपी के पिता मकान के अंदर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। एक दिन ही पहले आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ। वह अपने मायके चली गई थी।

‘पन्नीरसेल्वम AIADMK में जगह पाने लायक नहीं’, पूर्व CM पलानीस्वामी बोले- उनकी वापसी संभव नहीं

बच्चों के मरने की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी डॉ राकेश सिंह ने भी मौका मुआयना किया। अधीनस्थों से घटना की जानकारी की। पुलिस की शुरुआती जांच में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी सामने आई है।

बेटा छीन पत्नी को घर से भगाया, फिर चार बच्चों का कत्ल कर फंदे से लटका पति

रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को झगड़े के बाद बरेली के गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।

राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो वह शौचालय के रास्ते अंदर गए तो मंजर देख चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बरामदे में खून से लथपथ चारों बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे। बताया गया कि चाकू से उनके गले काटे गए थे। कमरे में राजीव का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। माना जा रहा है कि राजीव ने सोते समय बच्चों की हत्या की।

About News Desk (P)

Check Also

होली पौराणिक काल से और भारतीय नववर्ष सृष्टि आरम्भ दिवस का प्रतीक – ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। होली पौराणिक काल से और भारतीय नववर्ष सृष्टि आरम्भ दिवस का प्रतीक है। यह ...