Breaking News

देवर के साथ मिलकर पत्नी ने चाकूओं से गोदा, आरोपी मृतक का चचेरा भाई

पानीपत के अहर गांव में महिला ने अपने देवर प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। वारदात को घर के आंगन में अंजाम दिया गया।

EE

वारदात को अंजाम देकर आरोपी चचेरा भाई फरार हो गया। परिजनों ने महिला को घर से भागने नहीं दिया और मतलौडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल ने मौके से नमूने जुटाए। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार
अहर गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसके छोटे भाई रिंकू की शादी तीन साल पहले रुकसाना से हुई थी। रुकसाना व सुनील दो बच्चों के माता-पिता था। रुकसाना का दो साल से उसके चचेरे भाई साहिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी रिंकू का इस बात पर साहिल के साथ विवाद हुआ था। ये विवाद पुलिस तक पहुंचा था। रिंकू अपनी पत्नी रुकसाना व साहिल को समझाता था और दोनों को एक दूसरे से दूर रहने को कहता था। ये बात रुकसाना व साहिल को गवारा नहीं थी।

साहिल अपने चचेरे भाई रिंकू को जान से मारने की धमकी दे रहा थ लेकिन रिंकू ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। रुकसाना व साहिल ने बृहस्पतिवार रात को रिंकू की हत्या की प्लानिंग की थी। साहिल रात 12 बजे रिंकू के घर में घुसा और सोते हुए रिंकू पर हमला कर दिया। रिंकू ने बचने का प्रयास किया। दोनों में काफी देर तक झपट हुई। बताया जा रहा है कि रुकसाना ने पीछे से रिंकू के हाथ पकड़ लिए और साहिल ने उसके पेट व छाती में चाकू घोंप दिया।

एक के बाद 10 बार रिंकू के पेट में वार किए गए। रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वो पहुंचे तो साहिल वहां से फरार हो गया। रुकसाना को उन्होंने भागने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने यहीं से रुकसाना को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार दोपहर को सााहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

About News Desk (P)

Check Also

ग्रीष्मावकाश से पूर्व सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा पूल पार्टी का आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों के लिए ‘पूल ...