Breaking News

महिला को प्रेम प्रसंग में झांसा देकर युवक बेंगलुरु भगा ले गया, आठ साल बाद महिला लौटी तो हुआ खुलासा

गोपीकांदर की महिला को प्रेम प्रसंग में झांसा देकर युवक बेंगलुरु भगा ले गया। इसके वहां उसे महिला दलाल के हाथों बेच दिया। आठ साल बाद सोमवार को महिला लौटी तो मामले का खुलासा हुआ। इसके पुलिस ने आरोपी युवक मिंटू को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गोपीकांदर निवासी मिंटू से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 2011 में उसकी शादी दुमका के रामगढ़ में हुई थी। आरोप है कि एक दिन मिंटू गोपीकांदर से रामगढ़ उसकी ससुराल जा पहुंचा और महिला के पिता के बीमार होने की झूठी खबर दी। बीमार पिता को देखने वह मिंटू के साथ चल दी।

मिंटू उसे लेकर बेंगलुरु चला गया। आरोप है कि बेंगलुरु में उसने महिला को एक दलाल के हाथों बेच दिया। तब से वह बेंगलुरु में अलग-अलग स्थानों में शोषण का शिकार होती रही।

एक दिन पाकुड़ जिला की एक महिला से उसका सम्पर्क हुआ, जिसकी सहायता से पीड़िता गोपीकांदर लौट कर आई और पुलिस में मिंटू के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। गोपीकांदर के थाना प्रभारी ने फागो होरो ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

About News Room lko

Check Also

अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक ने आवासीय परिसर के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) ...