Breaking News

दीपोत्सव से अयोध्या का विहंगम दृश्य देखेगी दुनिया- केशव मौर्या

लखनऊ। राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद पहली बार अयोध्या में 51 दीपक जलाए गए थे जबकि 3 नवंबर को छोटी दीपावाली के अवसर 12 लाख दीयों से राम नगरी अयोध्या जगमगाएगी। देश और दुनिया के लिए ये नजारा अद्भुत होगा। प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र राम मंदिर निर्माण का सपना पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते पूरा हो सका है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस दीपावली अयोध्या का विहंगम दृश्य लोगों के लिए अद्भुत होगा। प्रदेश के 90 हज़ार गावों मिट्टी से तैयार दीयों से अयोध्या और सरयू नदी की किनारे रौशन होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का संकल्प भाजपा ने पूरा किया है। देश और प्रदेश की सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा यह दीपोत्सव असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। अयोध्या को उसके मूल स्वरूप को स्थापित करना हमारी सरकार का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारे हृदय में है। यह हमारी कर्मस्थली रही है। यह पवित्र नगरी हमें सामाजिक मूल्यों के रक्षण संवर्धन की प्रेरणा देती है। गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य शुरू से ही विश्व हिन्दू परिषद के श्री अशोक सिंघल के साथ राम मंदिर निर्माण की मुहिम में शामिल रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...