Breaking News

गौ हत्या करने वालों को मृत्युदंड देने का हो प्राविधान

लखनऊ। अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाये जाने एवं गौ हत्या करने वालों को मृत्युदंड का प्राविधान किये जाने की मांग की गयी। प्रदेश कार्यालय उतरौला हाउस कैसरबाग में सम्पन्न हुई बैठक में बोलते हुये मुख्य अतिथि कलीम भारतीय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने तीन साल में देश के विभिन्न राज्यों में नगर गांव स्तर पर संगठन के माध्यम से गौ संवर्धन के लिये कार्य किया है और आमजन को गौ सेवा के लिये प्रेरित करते हुये केन्द्र और राज्य सरकारों को भी मांग पत्र भेजकर गौ रक्षा के लिये आग्रह किया है, जिसके सार्थक परिणाम आये है।

इसलिये शीघ्र ही जन जागरण अभियान चलाकर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाये जाने व गौ हत्या करने वालों को मृत्यु दंड का प्राविधान किये जाने की मांग की जायेगी और ज्ञापन व हस्ताक्षर अभियान पूरे देश में चलाया जायेगा। राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों की बैठक में राश्ट्रीय अध्यक्ष पुनः निर्वाचित होने पर कलीम भारतीय का अभिनन्दन करते हुये स्मृति चिन्ह, पगड़ी, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं प्रदेश संगठन की ओर से कोरोना व लाकडाउन के बीच गौ सेवा मानव सेवा करने वाले संगठन के पदाधिकारियों को सेवा सम्मान से अलंकृत करते हुये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक श्रवण कुमार रस्तोगी, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. आर्थर कौकर के संचालन में सम्पन्न हुई।

बैठक को राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक महासचिव महताब खान चांद, रजनीश सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शुक्ला, महामंत्री, अमरजीत सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष, मयंक त्यागी, अनिता सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष महिला, पवन कुमार गोयल, आलोक यादव, सौरभ शर्मा, अंकित द्विवेदी, कामरान सिद्दीकी, संजय सोनी, मो. इमरान प्रवक्ता, ज्योति सक्सेना, शबनम शेख, मो. रिजवान, राजवीर सैनी, कुॅवर एहसान अली खां, मो. सुऐब, मो. जब्बार, अरूण वर्मा, अमर सिंह यादव, डा. पवन राजपूत, चौ. इमरान अंसारी, विनीत दास आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

About Samar Saleel

Check Also

पासी समाज अपने संघर्षों के लिये हमेशा जाना जायेगा : पंकज सिंह

लखनऊ। पासी समाज अपनी मजबूती के लिये जाना जाता है। अपनी संस्कृति, परंपरा को बचाए ...