Breaking News

सहार में जमीनी विवाद में फौजी भाईयों के बीच हुआ झगड़ा, हवाई फायरिंग के दौरान महिला समेत चार लोग हुए घायल

बिधूना। तहसील के थाना सहार क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। विवाद में रिटायर्ड फौजी की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गयी। सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक समेत तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

शिकायत से नाराज प्रधान पति ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता की पिटाई की, कोतवाली में दी तहरीर

जानकारी के अनुसार थाना सहार क्षेत्र के गांव पंडपुर निवासी रामसेवक के तीन पुत्र रमेश सिंह उर्फ राजा सिंह, विनय कुमार व गोरे लाल है। राजा सिंह व विनय फौज में नौकरी करते थे। जिसमें रमेश सिंह रिटायर्ड होने के बाद गांव वापस आ गया है और परिवार से अलग रहता है। जबकि विनय व गोरे लाल पिता राम सेवक के साथ रहते हैं। विनय भी पिछले एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर घर आया हुआ था।

बिधूना: दबंग ने बाइक सवार के साथ की मारपीट, थप्पड़ व जूता की ठोकर मारते दिखा युवक, एक ही गांव के है दोनों पक्ष

बताया जा रहा है कि राजा सिंह अपने हिस्से की जमीन मांगता था जबकि पिता राम सेवक जीवित रहते जमीन बांटना नहीं चाहते थे। जिसको लेकर परिवार में विवाद रहता था। गुरुवार की देर शाम करीब 6-7 बजे के बीच राजा सिंह का अपने पिता रामसेवक व भाइयों से विवाद हो गया। जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान राजा सिंह की तरफ से हवाई फायर भी किया गया। हालांकि कि किसी को गोली नहीं लगी। यही नहीं राजा सिंह ने अपने पुत्रों के साथ बांका (धारदार हथियार) से अपने भाइयों आदि पर हमला भी बोला।

सास की पिटाई से बहू घायल, सास बहू पर मायके जाने का बना रही थी‌ दवाब

हमले में फौजी विनय कुमार पुत्र रामसेवक, उसकी निशा पत्नी विनय कुमार, चाची सुखदेवी पत्नी रामस्वरूप, चचेरा राजीव पुत्र रामस्वरूप घायल हो गये। वहीं राजा सिंह के भी घायल होने की जानकारी मिली है।

घटना की जानकारी होते ही थाना सहार, बेला व बिधूना का पुलिस फोर्स समेत सीओ बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार पहुंचाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी के साथ घायलों से बातचीत की। जिसके बाद अधीनस्थ को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।

शौच के लिए घर से निकली युवती की संदिग्ध हालात में मौत, साथ गयी मृतका की बेटी ने परिजनों को दी जानकारी

इस संबंध में सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंडपुर में जमीनी विवाद में दो फौजी भाइयों में विवाद हुआ, जिसमें मारपीट होने से दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सीएचसी सहार से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त है समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रिटायर्ड फौजी की ओर से हवाई फायरिंग की गयी है।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

बिधूना के सूरजपुर-आदर्शनगर वार्ड में सड़कें टूटी, नालियों व खाली प्लाटों में गंदगी व जलभराव से वार्डवासी परेशान

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...