Breaking News

हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में जल्द शामिल होंगे ये सात नए मंत्री, पहला विस्तार होगा यहाँ…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंगलवार को सात नए मंत्री शामिल होंगे। सोरेन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार यहां राजभवन में मंगलवार शाम चार बजे होगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांच और कांग्रेस के दो विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के दो व राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

मंगलवार को शपथ लेने वाले दो कांग्रेस विधायकों में बन्ना गुप्ता और श्री बादल शामिल हैं।

झामुमो के शपथ लेने वाले पांच विधायकों में-चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं।

81 सदस्यों की विधानसभा में झामुमो, कांग्रेस व राजद के गठबंधन ने क्रमश: 30, 16 व एक सीट पर जीत दर्ज की है।

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...