Breaking News

इन राज्यों को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात , लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

देश में एक के बाद एक विभिन्न रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कई नए रूट्स पर हाल ही में ट्रेन को लॉन्च किया गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल जैसे राज्यों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। वहीं, कई अन्य शहरों के बीच भी वंदे भारत चलाई जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वंदे भारत ट्रेन के लिए दो टाइमटेबल प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। यह ट्रेन पटना से सुबह 6.35 पर शुरू होकर हतिया 1.20 पर पहुंच सकती है। वहीं, हतिया से वापस ट्रेन दोपहर दो बजे शुरू होकर ट्रेन के पटना रात 8.25 पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी टाइमटेबल को लेकर फाइनल पुष्टि नहीं की गई है। ट्रेन की मेंटेनेंस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

वंदे भारत के जरिए न सिर्फ यात्री के समय में बचत होती है, बल्कि उन्हें कम पैसे में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द की जा सकती है।

इससे एक शहर से दूसरे शहर जाने वालों का दो घंटे का समय बच सकता है। अभी की बात करें तो जनशताब्दी एक्सप्रेस बोकारो, मुरी, हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचती है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची वाया हजारीबाग टाउन, टाटीसिलवाई, बरकाकाना, कोडरमा, गया और जहानाबाद चल सकती है। वंदे भारत के जरिए रांची से पटना यात्री सिर्फ छह घंटे में पहुंच सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...