Breaking News

‘500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है’, रामनवमी के अवसर पर भावुक हुए सितारे

आज देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस तिथि को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में उल्लास है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह प्रथम राम नवमी है। इसकी खुशी देखते बन रही है। इस अवसर पर बॉलीवुड सितारे भी बेहद खुश हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा है, ‘आप सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम आप पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें! जय श्री राम’! अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वह लंबे वक्त बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं।

अभिनेत्री कंगना रणौत इस अवसर पर अत्यंत भावुक हो उठी हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जो अयोध्या राम मंदिर में रामलला मूर्ति स्थापना के वक्त की है। इसके साथ कंगना ने लिखा है, ‘500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है, जब पहली बार रामलला अपने भव्य मंदिर में रामनवमी मना रहे हैं’। कंगना फिल्मों के बाद अब राजनीति में सक्रिय हैं। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट चुनाव लड़ रही हैं।

जैकी श्रॉफ ने भी अपने प्रशंसकों रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान की एक वीडियो साझा की है। अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘सियावर रामचंद्र की जय! राम नवमी की सभी को शुभकामनाएं’। अभिनेता अजय देवगन ने भी रामनवमी के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

About News Desk (P)

Check Also

फीचर्स लैब में दिखेगा जोया का जलवा, फौजिया-रोशन सेठी के साथ मेंटर के रूप में आएंगी नजर

1497 फिचर्स लैब में मेंटर्स के रूप में जोया अख्तर (द आर्चीज), फौजिया मिर्जा (क्वीन ...