Breaking News

सीने में दर्द के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती ये बॉलीवुड अभिनेता

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अन्नू कपूर ने सब से बात कर रहे हैं और उन्होंने गुरुवार शाम को खाना भी खाया है। सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने छाती में भारीपन होने की शिकायत की थी।

जानकारी के मुताबिक कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत अन्नू कपूर का इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा रखा गया है। जांच रिपोर्ट ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें #अन्नू_कपूर ने 1979 में अपने करियर की शुरूआत की थी। अन्नू कपूर को फिल्म ‘विक्की डोनर’ के लिए फिल्मफेयर और नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। अन्नू कपूर का 92.7 रेडियो एफएम के शो ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ में काफी पसंद किया जाता है।

About News Room lko

Check Also

अभिनेत्री वेदिका कुमार को ‘यक्षिनी’ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला OTT Play Award 2025

Entertainment Desk। पेट्टा रैप, कंचना 3, मुनि, परदेसी, कालई, शिवलिंग, द बॉडी, फियर, रज़ाकार, रूलर ...