Breaking News

इस साल दुल्हनों को पसंद आए इन रंगों के लहंगे, जिन पर से नहीं हटी लोगों की नजरें

होने वाली हर दुल्हनें अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। शादी जिंदगी में सिर्फ एक बार होती है, इसी वजह से अपने शादी के दिन को और खास बनाने के लिए दुल्हनें मेकअप से लेकर परफेक्ट लहंगे की तलाश करती हैं। शादी के लिए सबसे स्पेशल होता है लहंगे का रंग का चुनाव करना। हर साल फैशन के साथ ट्रेंड बदलता रहता है।

वैसे तो लाल रंग का लहंगा दुल्हनों के लिए हमेशा एवरग्रीन होता है लेकिन अगर बात करें 2023 की तो इस साल चटक लाल रंग को साइड करके दुल्हनों की पसंद कई अन्य रंग के लहंगे बने। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही रंगों के लहंगे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल दुल्हनों की पसंद बने। ये लहंगे इतने खूबसूरत थे, कि लोगों की नजर इस पर से हट नहीं रही थी।

पेस्टल पिंक

हाल ही में बानी इश्क दा कलमा फेम एक्ट्रेस ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज के साथ सीक्रेटली शादी की। एक्ट्रेस का पेस्टल पिंक लहंगा इतना खूबसूरत था, कि उस पर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल था। इस लहंगे पर काफी ज्यादा भारी वर्क था।

आइवरी शेड

इस साल परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति ने अपनी शादी के दिन पेस्टल और डार्क रंग को साइड करके आइवरी शेड को चुना। ये देखने में गोल्डन जैसा होता है, लेकिन इसका लुक बेहद खूबसूरत लगता है। इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।

डार्क पिंक

अपनी शादी के दिन मसाबा ने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट कैरी किया, जो खासतौर पर उनके लिए ही तैयार किया गया था। इस लहंगे का रंग चटक गुलाबी था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्यादातर लड़कियों को पिंक रंग पसंद आता है, ऐसे में होने वाली कई दुल्हनों ने मसाबा के लहंगे से टिप्स लेकर ब्राइडल लहंगा बनवाया।

सॉफ्ट पिंक

बात करें सॉफ्ट पिंक रंग की तो ये रंग लड़कियों को बेहद पसंद आता है। ऐसे में अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में सॉफ्ट पिंक रंग के लहंगे को ही प्राथमिकता दी। उनका ये लहंगा बेहद ही कमाल का लग रहा था। ये रंग हर किसी के ऊपर जचता भी है।

बेज कलर

अपने वलीमे में स्वरा भास्कर ने बेज रंग का बेहद ही खूबसूरत और भारी लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे पर गोल्डन वर्क के साथ बीड्स को ऐड किया गया था। एक्ट्रेस के लहंगे में दुपट्टे के किनारे पर गोल्डन गोटा पट्टी को जोड़ा गया था, जिसमें उनका लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। लोगों ने इस लहंगे को भी इस साल काफी पसंद किया था।

रेड और गोल्डन

ये एक ऐसा कलर कॉम्बिनेशन है, जो एवरग्रीन है। ऐसे में इस साल जब हार्दिक पांड्या ने दूसरी बार अपनी ही पत्नी नताशा से धूमधाम से शादी की, तो नताशा ने रेड और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। नताशा का ब्लाउज और दुपट्टा भी लहंगे से मैच कर रहा था। इसके साथ ही नताशा ने अपने सिर पर बांधनी फैब्रिक का लाल दुपट्टा कैरी किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। लोगों को नताशा का ये लुक बेहद पसंद आया।

About News Desk (P)

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...