Breaking News

Tiger Shroff ने दिलबर गाने पर किया शानदार डांस

मुंबई। बॉलीवुड के बागी टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे नोरा फतेही के ’दिलबर’ सॉन्ग पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। टाइगर का मस्त अंदाज और डांस मूव्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।

Tiger Shroff की तारीफ

यह वीडियो जब नोरा ने देखा तो उन्होंने टाइगर Tiger Shroff की तारीफ की और उन्हें डांस के लिए चैंलेज कर दिया है। बता दें कि, नोरा फतेही का ’दिलबर’ सॉन्ग साल 2018 में जबरदस्त चर्चा में रहा था। यह सॉन्ग ’सत्यमेव जयते’ फिल्म से है। इस पर नोरा फतेही ने बेहतरीन डांस किया था, जो आज भी लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हालही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसमें वे कोई एक्शन नहीं बल्कि ’दिलबर’ सॉन्ग पर बहुत ही मस्त अंदाज में झूम रहे हैं। उनका ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और तेजी से वायरव हो रहा है।
यह वायरल वीडियो जब नोरा फतेही तक पहुंचा तो उन्होंने भी टाइगर की तारीफ की। तारीफ के साथ ही नोरा ने उन्हें डांस में मुकाबले का चैलेंज भी कर दिया। अब टाइगर और नोरा के फैंस इस दिलचस्प मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि, हालही में नोरा फतेही ने एक अवार्ड शो में ’दिलबर’ सॉन्ग पर डांस किया था। वहीं, टाइगर श्रॉफ इन दिनों ’बागी 3’ के लिए जबरदस्त एक्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये एक्शन फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...