Breaking News

आज मेष राशि के जातकों को अचानक होगा लाभ तो वृश्चिक राशि वालों को पड़ सकती है कर्ज की जरूरत

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देव सेनापति माना गया है। शरीर में जहां मंगल रक्त और सिर तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं इस दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि- आकस्मिक लाभ संभव। लेकिन, संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल रहेंगे। पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे।

2. वृषभ राशि- आज झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाना संभव। कई दिनों से मकान को लेकर सोच रहे हैं आज आपका सपना पूरा हो सकता है।

3. मिथुन राशि- नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदले लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

4. कर्क राशि- जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हे जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

5. सिंह राशि- अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति के बीच चमत्कारी लाभ के भी योग हैं। घर परिवार में शान्ति बनाए रखें।

6. कन्या राशि- आपके जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती हे, सतर्कता से काम करें।

7. तुला राशि- कार्यों में रुकावट आ सकती है। लेकिन, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राशि- व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधी मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

9. धनु राशि- आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।

10. मकर राशि- जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होगें।

11. कुम्भ राशि- शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करते हुए सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि- स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

??आज का पंचांग – 01 मई 2021??

तिथि अष्टमी – 13:12:35 तक
नक्षत्र श्रवण – 08:26:51 तक
करण कौलव – 13:12:35 तक, तैतिल – 25:13:24 तक
ऋतु बसंत
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण
योग शुक्ल – 20:20:09 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:38:21
सूर्यास्त 18:57:52

?चन्द्र राशि मकर – 20:44:08 तक
चन्द्रोदय 26:11:59
चन्द्रास्त 12:20:00

⚡संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:19:31

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक
गुलिक काल 12:18:07 से 13:58:03 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:41:00 से 12:24:00 तक
?दिशा शूल – उत्तर

? ?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...