Breaking News

आज सिंहासन पर बैठेंगे ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय शनिवार यानी आज यहां एबे वेस्टमिंस्टर में सिंहासन पर औपचारिक रूप से विराजमान होंगे। वे अपने ऐतिहासिक राज्याभिषेक के दौरान उस गद्दी पर बैठेंगे, जिसका इस्तेमाल 86 वर्ष पहले उनके नाना जॉर्ज-षष्टम की ताजपोशी के समय किया गया था।

शाही परंपरा के अनुसार एबे में राज्याभिषेक के विभिन्न चरणों के दौरान पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है। राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’, ‘चेयर्स ऑफ स्टेट’ और ‘थ्रोन चेयर्स’ पर बैठेंगे।

बागची ने उपराष्ट्रपति धनखड़ और किंग चार्ल्स की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में उपराष्ट्रपति और किंग चार्ल्स हाथ मिलाते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय का शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में औपचारिक राज्याभिषेक होगा जिसमें शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को लंदन पहुंचे।

इससे पहले लंदन में होने वाले राज्याभिषेक समारोह से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “उपराष्ट्रपति ने राज्याभिषेक के अवसर पर (किंग चार्ल्स तृतीय को) बधाई दी और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।”

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...