Breaking News

आज रवि पुख्य योग एवं हरियाली अमावस्या में सूर्यदेव बरसायेंगे अपनी कृपा, आएगी जीवन हरियाली

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में ये आत्मा के कारक माने गए हैं। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव हैं।

नौ ग्रहों में सूर्य एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता हैं। वही ये ही हमारे मान सामान और अपमान का कारक भी माना गया है। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशि-केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें । व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे । नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

2. वृषभ राशि-उचित होगा अपने व्यवहार में परिवर्तन लाए, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है । आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है । मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

3. मिथुन राशि-व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं । पारिवारिक यात्रा के योग हैं । धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

4. कर्क राशि-आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचे। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनो को साकार करने का समय आ गया है , पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं ।

5. सिंह राशि-मन ही मन किसी बात से परेशान हैं , अपने विश्वसनीय जनो से विचार कर निर्णय ले। शत्रु सक्रिय होगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं । पूर्व में किये निवेशो से लाभ होगा।

6. कन्या राशि-अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे,गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बाते और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताय, नुकसान हो सकता है ।

7. तुला राशि-जोखिम के कार्यो से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं , सतर्क रहे। धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक राशि-जीवन में कई उतार चडाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगो का भी होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं । कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

9. धनु राशि-भाग्योदय का समय है। पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होगे। कार्यस्थल पर मशीनरी स्थान परिवर्तन समस्याओ का समाधान देगा ।

10. मकर राशि-परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है । कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा हैं । झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

11. कुम्भ राशि-कम तो टालना बंद करे और समय पर कार्य को करना सीखे। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होगे। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

12. मीन राशि-बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाए। खुद के तौर तरीके को बदले। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

☀️?आज का पंचांग – 08 अगस्त 2021?☀️

तिथि अमावस्या – 19:21:46 तक
नक्षत्र पुष्य – 09:19:25 तक
करण चतुष्पाद – 07:21:52 तक, नाग – 19:21:46 तक
ऋतु वर्षा
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण
योग व्यतीपात – 23:36:49 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:46:03
सूर्यास्त 19:07:05

?चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त 19:18:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:21:02

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
गुलिक काल 15:46:50 से 17:26:58 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:39:00 से 12:23:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...