Breaking News

आज श्रावण मास के प्रथम दिन महादेव की रहेगी कृपा, सिंह-कन्या, मकर व मीन का भाग्य देगा साथ

आज रविवार का दिन है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं ये एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता है।कुंडली में भी इसे आत्मा का कारक माना गया है।

इसके अलावा हमारे जीवन में सूर्य को ही मान सम्मान व अपमान का कारक माना गया है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यनारायण हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

2. वृषभ राशि –घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

3. मिथुन राशि –दूसरों की जीवनशैली के अनुसार अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे।व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

4. कर्क राशि –अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

5. सिंह राशि –दिन उपयुक्त है। जिनके लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, आज उन्हीं लोगों से आपको निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि –आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग व समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

7. तुला राशि –क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

8. वृश्चिक राशि –अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

9. धनु राशि –व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे है। आज खुश खबरी मिलने का दिन है।

10. मकर राशि –आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

11. कुम्भ राशि –अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

12. मीन राशि –नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

☀️?आज का पंचांग – 25 जलाई 2021?☀️

तिथि प्रतिपदा – 05:52:39 तक, द्वितीया – 28:06:06 तक
नक्षत्र श्रवण – 11:18:06 तक
करण कौलव – 05:52:39 तक, तैतिल – 16:55:10 तक
ऋतु वर्षा
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण
योग आयुष्मान – 24:41:38 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:38:09
सूर्यास्त 19:16:40

?चन्द्र राशि मकर – 22:48:01 तक
चन्द्रोदय 20:37:00
चन्द्रास्त 06:34:59

?सम्वत्सर आनंद
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:38:30

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 16:30:00से 18:00:00 तक
गुलिक काल 15:52:02 से 17:34:21 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:38:00 से 12:20:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने ...