Breaking News

आज मेष राशि वालो को पद प्रतिष्ठा एवं सिंह राशि के जातकों का जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना गया है। शरीर में यह कमर से नीचे के भाग के तो वहीं कुंडली में भाग्य के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी भगवान श्री विष्णु की प्रिया माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन संतोषी माता व माता वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। पंडित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि- आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट होने के साथ ही उपहार मिलेगा।

2. वृष राशि- मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग के बीच आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।

3. मिथुन राशि- लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

4. कर्क राशि- कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

5. सिंह राशि- जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे।

6. कन्या राशि- आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे । जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ नाराजगी रह सकती है। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की संभावना है।

7.तुला राशि- आज आप व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें,अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

8. वृश्चिक राशि- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। आज का दिन कई अनुभवों से युक्त रहने की संभावना है।

9. धनु राशि- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे।आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

10. मकर राशि- आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। लेकिन, आज किसी से मजाक करना मुसीबत बन सकता है। कार्य व्यवसाय में सफलता के अलावा दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं।

11. कुंभ राशि- प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें।

12. मीन राशि- दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होने की संभावना के बीच आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

☀️?आज का पंचांग -11 जून 2021?☀️

तिथि प्रतिपदा – 18:32:12 तक
नक्षत्र मृगशिरा – 14:30:41 तक
करण किन्स्तुघ्ना – 05:30:29 तक, बव – 18:32:12 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल
योग शूल – 08:36:09 तक
वार शुक्रवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:22:34
सूर्यास्त 19:18:45
चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 05:47:59
चन्द्रास्त 20:15:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:56:10

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक
गुलिक काल 07:07:05 से 08:51:36 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:28:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...