Breaking News

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, हरी वस्तु रखें पास

मेष राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर कहा जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। शत्रु भी लाभ पहुंचाएंगे। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

देश में अमृतकाल, बजट से मालामाल या बुरे होंगे हाल

राशि

वृषभ राशि- गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी विपरीत बनी हुई है। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन अभी निवेश करने से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आपका कद बढ़ेगा चाहे सामाजिक हो, आर्थिक हो, पारिवारिक हो। जिस चीज की जीवन मे जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत शुभ दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी शुभ है। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है और व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीति में आपकी स्थिति अच्छी दिखाई पड़ रही है। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार अद्भुत दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारि दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– चोट चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पूरा साथ देगा। व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि– जीवन में उत्थान करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी।स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु स्वयं नतमस्तक होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की काफी सुधर चुकी है। धनदायक भी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- कलह से बचें। खासकर घरेलू कलह से। किसी भी मामले को बहुत शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य अच्छा है।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...