Breaking News

पंडित आत्मा राम पांडेय से जाने क्या कहते है आज आपके सितारे

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है, इसी कारण सप्ताह के इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। कुंडली में बृहस्पति को विद्या का कारक माना गया है।

इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं, वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र …✍️

?आज का राशिफल ?

1.मेष राशि :- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) – मेष राशि के जातकों का समय आज दोपहर तक बहुत अच्छा नहीं है। विभिन्न प्रकार के कष्ट और परेशानियां सामने आ सकते हैं। दोपहर बाद कुछ ऐसा होगा जिसमें आपको लगेगा समय ठीक हो गया।भाग्य साथ देने लगेगा परंतु फिर भी देरी बनी रहेगी।

2.वृष राशि :- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) – वृष राशि के जातकों का समय दोपहर तक ठीक है। मन प्रसन्न रहेगा।धन की व्यवस्था के लिए दौड़ भाग करनी पड़ेगी। दोपहर बाद का समय भागदौड़ और परेशानियों वाला रहेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। भाग्य में अड़चन आएगी।

3.मिथुन राशि :- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शरीर में दर्द आलस्य और स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन की परेशानी बनी रहेगी। दोपहर बाद का समय कुछ अच्छा है परंतु कुसंगति से बचने का यथासंभव प्रयास करें।

4.कर्क राशि :- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की संभावना है। शिक्षा परीक्षा में भी सुविधा रहेगी। बुजुर्गों से सहायता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर बाद का समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, शरीर में दर्द रहेगा और आलस्य घेर लेगा। व्यर्थ का तनाव होगा।

5.सिंह राशि :- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – सिंह राशि के लिए समय मिलाजुला है। सुबह से दोपहर तक का समय नोकझोंक बाला परंतु व्यापार में लाभ रहेगा। दोपहर के बाद ग्रह दशा की चाल बदलने से समय ठीक हो जाएगा परंतु आपको अनैतिक लाभ लेने से बचना चाहिए।

6.कन्या राशि :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – कन्या राशि के जातकों का समय परिश्रम भरा रहेगा बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी।अपने ही पैसे के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे। दोपहर बाद का समय उलझन भरा है।

7.तुला राशि :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – तुला राशि के जातकों के लिए सुबह से दोपहर तक का समय धन लाभ वाला रहेगा। दोपहर बाद का समय विशेष मेहनत और भाग दौड़ वाला रहेगा।

8.वृश्चिक राशि :- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज समय सामान्य शुभ है ।दोपहर तक का समय भाग्य वर्धक दोपहर बाद धन लाभ की स्थिति बनेगी। रुका हुआ रुपया भी मिलने की संभावनाएं है। आज कठोर वचन ना बोले।

9.धनु राशि : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) – धनु राशि के जातकों के लिए सुबह से दोपहर तक का समय तनावपूर्ण,अपमानजनक और कष्टकारी हो सकता है। दोपहर बाद का समय अच्छा रहेगा। काम देर से बनेंगे।शरीर में दर्द भी होगा।तनाव बना रहेगा।

10.मकर राशि :- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) – मकर राशि के जातकों के लिए सुबह से दोपहर का समय लाभकारी है। दोपहर बाद व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कोर्ट कचहरी तक जाना पड़ सकता है परंतु लाभ में रहेंगे।

11.कुंभ राशि :- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलमय है। दोपहर तक के काम देरी से बनेंगे परंतु भाग्य के प्रबल होने के कारण दोपहर बाद धन लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। सरकारी काम बन सकते हैं परंतु देरी के साथ।

12.मीन राशि :- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – मीन राशि के जातकों का आज समय शुभ और मंगलमय है। धर्म कर्म और पुण्य से लाभ होगा। सरकारी काम बन सकते हैं। अफसर का साथ मिलेगा।

☀️?आज का पंचांग – 17 जून 2021?☀️

तिथि सप्तमी – 22:02:00 तक
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी – 22:13:52 तक
करण गर – 10:29:16 तक, वणिज – 22:02:00 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल
योग वज्र – 06:48:11 तक, सिद्धि – 29:01:04 तक
वार गुरूवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:22:57
सूर्यास्त 19:20:47

?चन्द्र राशि सिंह – 28:08:06 तक
चन्द्रोदय 11:26:00
चन्द्रास्त 24:30:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:57:50

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल 08:52:24 से 10:37:08 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:43:00 से 12:19:00 तक
☀️ दिशा शूल – दक्षिण

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 25 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार की कलह ...