Breaking News

आज यूपी के इस जिले की जनता को 270 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर मंडल के शामली जिले में आ रहे हैं। आयुक्त सहारनपुर मंडल संजय कुमार ने आज बताया कि मुख्यमंत्री शामली की जनता को 270 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। कमिश्नर ने आगे बताया कि उन्होंने डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल के साथ शामली का दौरा कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शामली की नई जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री के दौरे के स्थलों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के उतरने के लिए पुलिस आफिस पर पीडब्ल्यूडी द्वारा हेलीपेड बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया। कमिश्नर ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली में पुलिस लाइन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटा शामली में रहेंगे। प्रदेश के गन्ना मंत्री और शामली के थानाभवन सीट से विधायक सुरेश राणा ने भी आज मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हो रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

About News Room lko

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...