Breaking News

आज सिंह राशि के जातकों का कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी, विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु कहा जाता है। कुंडली ये मुख्य रूप से भाग्य के कारक माने गए हैं। वहीं शरीर में यह कमर से नीचे के भाग के कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं यह दिन संतोषी माता व वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि :- आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

2. वृषभ राशि :- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

3. मिथुन राशि :- किसी की सुनीसुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

4. कर्क राशि :- निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। अनुकूल समाचार मिल सकता है।कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

5. सिंह राशि :- कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि :- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं, संभल कर रहें। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

7. तुला राशि :- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

8. वृश्चिक राशि :- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

9. धनु राशि :- पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

10. मकर राशि :- अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें।

11. कुम्भ राशि :- कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान के अलावा चिंता और तनाव में रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

12. मीन राशि :- जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

??आज का पंचांग – 01 अक्तूबर 2021??

तिथि दशमी – 23:05:55 तक
नक्षत्र पुष्य – 26:57:55 तक
करण वणिज – 10:44:16 तक, विष्टि – 23:05:55 तक
ऋतु शरद
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण
योग शिव – 18:36:51 तक
वार शुक्रवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:13:44
सूर्यास्त 18:07:42

?चन्द्र राशि कर्क
चन्द्रोदय 25:41:59
चन्द्रास्त 15:05:59

? संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक
गुलिक काल 07:42:58 से 09:12:13 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:36:00 से 12:19:00 तक
? दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...