Breaking News

महादेव की कृपा से मेष एवं तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ

आज सोमवार का दिन है। सोम-वार यानि चंद्र का वार माना जाता है। ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। वहीं इसका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव माने गए हैं। चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है। चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। पं आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बाते आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

2. वृषभ राशि –प्रतियोगिता में सफल होंगे।जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

3. मिथुन राशि –नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

4. कर्क राशि –अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं तो समय की प्रतीक्षा करें, क्योंकि समय के साथ ही स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

5. सिंह राशि –जरूरतमंद लोगो की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होगे। पैसो का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

6. कन्या राशि घरेलू कार्यो में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फेसले न लें।

7. तुला राशि –जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

8. वृश्चिक राशि कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, आज वे भी आप के कार्यो की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

9. धनु राशि –तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घुमने चले जाय। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मोज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

10. मकर राशि अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयगी। कोई खुशखबरी सुन सकते है। यात्रा सुखद रहेगी।

11. कुम्भ राशि नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं, तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

12. मीन राशि दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें लाभ होगा।

??आज का पंचांग – 14 दिसम्बर 2020??

तिथि अमावस्या – 21:48:26 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा – 23:26:33 तक
करण चतुष्पाद – 11:15:53 तक, नाग – 21:48:26 तक
ऋतु हेमन्त
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण
योग शूल – 24:51:59 तक
वार सोमवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:05:55
सूर्यास्त 17:26:04

?चन्द्र राशि वृश्चिक – 23:26:33 तक
चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त 17:08:59

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:20:09

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:36:40 से 13:18:01 तक, 14:40:42 से 15:22:03 तक
कुलिक 14:40:42 से 15:22:03 तक
कंटक 09:09:57 से 09:51:17 तक
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:32:38 से 11:13:59 तक
यमघण्ट 11:55:19 से 12:36:40 तक
यमगण्ड 10:58:28 से 12:15:59 तक
गुलिक काल 13:33:31 से 14:51:02 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:35:19 से 12:16:40 तक
☀️ दिशा शूल पूर्व
? ताराबल – अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ।

जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...