Breaking News

ट्वीटर पर एक्टिव दुनिया के 10 मशहूर राजनेता

आज के इस आधुनिक युग में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर लोग आसानी से अपनी बात लाखों करोड़ों तक रख सकते हैं। शायद यही वजह है जिसके चलते आम इंसान से लेकर कई बड़े राजनेता इस पर एक्टिव रहते हैं,और यहां पर उनकी एक अच्‍छी फैन फॉलोइंग भी है। आइये जानते है किस देश के नेता के कितने फॉलोअर्स है।

बराक ओबामा:
मार्च 2007 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के 8.51 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

नरेंद्र मोदी:
जनवरी 2009 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2.74 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
डोनॉल्‍ड ट्रंप:
मार्च 2009 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनॉल्‍ड ट्रंप के 2.57 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

हिलेरी क्‍लिंटन:
अप्रैल 2013 में ट्वीटर पर एक्टिव हुयी अमेरिका की हिलेरी क्‍लिंटन के अबतक 1.34 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम:
2009 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए दुबई के राजा मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के 75 लाख फॉलोअर्स हैं।

सुषमा स्‍वराज:
नवंबर 2010 से ट्वीटर पर एक्टिव हुयी भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज भी 73 लाख फॉलोअर्स के साथ इस ग्रुप में शामिल हैं।
क्रिस्टिना फर्नाडिस डी किर्चनर:
अप्रैल 2010 में ट्वीटर पर एक्टिव हुयी अर्जेटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टिना फर्नाडिस डी किर्चनर के अबतक 48 लाख फॉलोअर्स हैं।

डेविड कैमरन:
मार्च 2008 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए यूके के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के 16 लाख फॉलोअर्स हैं।

निकोलस सरकोजी:
फरवरी 2012 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के ट्वीटर पर अबतक 15 लाख फॉलोअर्स हैं।

दिमित्री रोगोजिन:
जून 2010 में ट्वीटर पर एक्टिव हुए रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन के अबतक करीब 11 लाख फॉलोअर्स हैं।

About Samar Saleel

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर से घबराए शहबाज, भारत से वार्ता के लिए PAK तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की लगा रहा गुहार

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ...