Breaking News

यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। भाजपा ने 403 में से 295 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि सपा गठबंधन 74 सीटों पर आगे चल रहा है। बसपा को 25 सीटों पर और अन्य को 9 सीटों पर बढ़त है।

उत्तराखंड में भी भाजपा ने शुरुआती रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। 70 सदस्यीय विधानसभा में वह 51 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस 15 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।
पंजाब में कांग्रेस को सत्ता मिलती दिख रही है। वहां पार्टी 63 सीटों पर आगे है। अकाली दल भाजपा गठबंधन को 27 सीटों पर बढ़त है। आप 26 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य 1 सीट पर आगे है।

About Samar Saleel

Check Also

बाबा की दीवानगी या फिर कहीं कुछ गड़बड़…चंद मिनटों में इतने टिकट बुक, एजेंटों का खेल तो नहीं

देहरादून: श्री केदारनाथ धाम के लिए चंद मिनटों में ही सात हजार से अधिक टिकट बुक ...