Breaking News

ट्रांसजेंडर को स्कूल से निकाला, ट्रांसजेंडर महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत

मोहम्मदी खीरी। ट्रांसजेंडर को प्राइवेट स्कूल से निकाला गया, ट्रांसजेंडर महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, मचा हड़कंप। सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर महिला ने वीडियो किया वायरल।

भारत मे दिसंबर का अंतिम हफ्ता: क्रिसमस की खुशी या गुरु गोविंद सिंह के बलिदान पर शोक?

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी नगर के एक अंग्रेजी माध्यम उमा देवी चिल्ड्रन अकादमी विद्यालय में ट्रांसजेंडर महिला ने आरोप लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया है जिसने उसने दर्शाया कि अखबार में स्कूल प्रवक्ता के पद के एक वैकेंसी निकली थी। जिसमें मैंने आवेदन किया था।

आवेदन करने के बाद मेरा इंटरव्यू लिया गया तथा उसके उपरांत उपरोक्त विद्यालय में मेरा अपॉइंटमेंट कर गया तथा अध्ययन कार्य में लगा लिया। जब विद्यालय प्रबंध समिति को मेरे जेंडर के बारे में मालूम हुआ तो बगैर किसी कारण नोटिस दिए मुझे स्कूल से निकाल दिया।

इस ट्रांसजेंडर महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और कोतवाली मोहम्मदी में 8 पन्ने का शिकायती पत्र दिया है जिसमें उसने विद्यालय प्रबंध समिति सहित अन्य बच्चों पर भी आरोप लगाए हैं पुलिस विद्यालय पहुंचकर जांच में लग गई है। जिसमें पुलिस ने विद्यालय से भी अनेकों जानकारियां की हैं। विद्यालय प्रबंध समिति प्रधानाचार्य उमादेवी गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर 2022 को जैन कौशिक नामक एक महिला टीचर को सामाजिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर रखा गया था।जिनको 3 दिसंबर 2022 को सेवा मुक्त कर दिया गया है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी स्टेशन पर विकासशील रेल कार्यों एवं परियोजनाओं का लिया जायजा

जैन कौशिक एक महिला हैं, यही उन्हें ज्ञात है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर महिला द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र 8 पन्नों का है जिसकी जांच कराई जा रही है। वही विधिक जानकारी भी ली जा रही है मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इसकी जांच करें।

रिपोर्ट-हरविंदर सिंह कम्बोज

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...