Breaking News

चारों न्यायाधीशों ने शुरू किया काम: अटार्नी जनरल

नई दिल्ली। चार वरिष्ठ न्यायाधीशों की पिछले सप्ताह अप्रत्याशित प्रेस कांफ्रेस करने के बाद मामला गर्माया हुआ था। ​जिसमें मुकदमों के आबंटन का मामला उठाने वाले उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने न्यायालय में सामान्य कामकाज शुरू कर दिया। अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इस घटनाक्रम को ‘बात का बतंगड़’ बताया।
न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने 12 जनवरी के बाद आज पहले कार्य दिवस मे अपना सामान्य कामकाज किया। अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि सभी न्यायालय काम कर रहे हैं।

कुछ समस्याओं का था मुद्दा

इन चारों नयायाधीशों ने पिछले शुक्रवार को अप्रत्याशित प्रेस कांफ्रेंस करके मुकदमों के आबंटन सहित कुछ समस्याओं को उठाया था। उनका कहना था कि कुछ मुद्दे शीर्ष अदालत को प्रभावित कर रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा से बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने कहा था कि इस संकट को सद्भावपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जायेगा।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...