- Published by- @MrAnshulGaurav
- Monday, August 08, 2022
लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग और दिशा निर्देश में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला द्वारा अमृत महोत्सव अंतर्गत तिरंगे झंडे को फहराया गया। जिसमें मुख्य रुप से कर्नल ए एन पांडे, शिव सेवक उपाध्याय संजीव शर्मा विजय शर्मा विनोद तिवारी अरुण कुमार पांडे शुभम शुक्ला बिंदास धर्मेंद्र सोनी अनिल अग्निहोत्री और विभव खंड 4 समिति के पदाधिकारीगढ़ नवनीत श्रीवास्तव आलोक अमिता श्रीवास्तव सुनीता शर्मा नरेंद्र गुप्ता जी सदस्यों सहित उपस्थित रहे।
इसके पहले विभव खंड 4 की कार्यकारिणी की वैठक शजितेन्द्र पाण्डेय के आवास पर आहूत की गयी। स्वतंत्रता दिवस को मंदिर वाले पार्क में धूमधाम से मनाने हेतु प्रस्ताव पारित हुआ। हर घर तिरंगा के अंतर्गत समिति के सभी सदस्यों को समिति द्वारा तिरंगा झंडा उपलव्ध कराने का प्रस्ताव पारित हुआ।