Breaking News

निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

फ़िरोज़ाबाद। जनपद में एक निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से दीवार के मलबे में दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

कैसे हुआ हादसा

घटना नगला खंगर इलाके के मड़ई गांव की है। जहां पर कोमल सिंह नामक एक ग्रामीण अपना मकान बनबा रहा था। इस मकान का निर्माण चल रहा था और कोमल सिंह अपने भाई सुरेश के साथ नवनिर्मित मकान की दीवार की तराई कर रहा था, तभी अचानक भर भराकर दीवार गिर गयी जिसमें दबकर कोमल सिंह और सुरेश की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना से मचा कोहराम

जिस समय वहां काम चल रहा था उस दौरान वहां घर के अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने भी किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिज दिया।

लापरवाही से गयी जान

दरअसल में घटना के पीछे सावधानी न बरतना बड़ी वजह मानी जा रही है, चूंकि दीवाल बिल्कुल कच्ची थी तो ऐसे में संभावित खतरे से सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत थी। लेकिन ध्यान न रखने की वजह से यह हादसा हो गया।

रिपोर्ट-अरविन्द शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...